Advertisement

सम्मान समारोह का किया, आयोजन|

मार्तोलिया जन कल्याण समिति एवं सोशल केयरिंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में संस्था के अध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया की अध्यक्षता में नत्थू मल साधवानी सरस्वती शिशु मंदिर स्थित सम्मान समारोह व उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए विजय सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मलिन बस्ती में पढ़ रहे बच्चों को तथा मलिन बस्ती में निशुल्क शिक्षा दे रहे अध्यापकों का प्रोत्साहन हेतु सम्मान समारोह एवं उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन नत्थू मल साधवानी सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया है, जिसमें कानपुर शहर के जगह-जगह से मलिन बस्तियों के 100 बच्चे तथा 60 अध्यापक 30 विभिन्न संस्था के अध्यक्ष आए संचालन विजय सिंह मार्तोलिया ,प्रतिमा गुप्ता निर्मल सिंह द्वारा किया गया | मुख्य अतिथि स्नेह लता, प्रभारी निरीक्षक महिला कानपुर नगर एवं विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश अग्रवाल, गोपाल तुलसियान, डॉ सुषमा सिंह, शोभना कश्यप उपस्थित रहे।

Editor-In-chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh