Advertisement

महिला दिवस पर करुणा सामाजिक संस्था ने स्वास्थ्य शिविर का किया,आयोजन|

केसा कॉलोनी ज्योरा ख्योरा चिड़ियाघर रोड पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर करुणा सामाजिक उत्थान संस्था के तत्वाधान में कुशल महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श निशुल्क नेत्र शिविर एवं महिलाओं से संबंधित सभी समस्याओं के निवारण हेतु परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, महिला सशक्तिकरण की मिसाल कानपुर की जानी-मानी समाजसेविका करुणा सामाजिक उत्थान संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष नम्रता दुबे एडवोकेट के द्वारा कार्यक्रम में महिलाओं संबंधित सभी कानूनी सलाह महिलाओं को योगिता अनुसार प्रशिक्षण महिलाओं को विधवा पेंशन के फार्म महिलाओं को रोजगार के अवसर एवं निशुल्क विवाह पंजीकरण के लिए जरूरतमंद परिवारों को परामर्श भी दिया गया, साथ ही साथ महिलाओं से संबंधित तमाम जानकारियां दी, महिलाओं में जागृति आ सके कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राजेश कुमार दुबे के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सपोर्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ,विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सतीश निगम ,पनकी महंत कृष्ण दास ,क्रिश्चियन सीमेट्री बोर्ड के सेक्रेटरी पादरी डायमंड युसूफ ,सरदार मान सिंह, बग्गा एवं महामंत्री महबूब आलम खान ,डॉ परवेज अख्तर ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डोनाल्ड युसूफ, नवीन भाटिया, हरितेशराज दुबे, अशोक ,धर्मेंद्र कुमार वर्मा ,संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुरलीधर दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

Editor-In-Chief:-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh