दिनांक 07 मार्च 2021 दिन रविवार को कानपुर कोचिंग एसोसिएशन ने अपने वार्षिकोत्सव आविर्भाव 2021 और गरीब छात्र/छात्राओं हेतु नि:शुल्क पाठशाला ‘सृजन का आयोजन रायँल प्रिस वैक्वेट गुरुदेव पैलेस कानपुर में किया ,कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री बलविन्दर सिंह (सिटी कोआर्डिनेटर सी. वी. एस. ई.) व विशिष्ट अतिथि प्रो. लक्ष्मीधर वेहरा (वरिष्ठ प्रोफेसर आई, आई टी. कानपुर) के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
इस वर्ष के कार्यक्रम की मुख्य विशेषता कानपुर कोचिंग एसो. द्वारा जरुरत मन्द छात्रो के लिये नि:शुल्क कोचिंग पाठशाला सृजन’ का शुभारंभ किया जाना रहा। इस अवसर पर एसो. के अध्यक्ष राजीव कनौजिया ने बताया कि, वर्तमान समय में शिक्षा व्यवस्था के मंहगे स्वरूप से गरीब व जरुरत मन्द प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिये शिक्षा प्राप्त करना मुश्किल होता जा रहा है, इसी परीपेक्ष में एसो. निशुल्क पाठशाला सृजन’ का शुभारंभ कर रहा है, महामन्त्री सतेन्द्र कटियार जी ने बताया कि इस पाठशाला का संचालन शहर को कई केन्द्रो के माध्यम से किया जायेगा, इसमें कल्यानपुर, पनकी, काकादेव व बर्रा क्षेत्रों में केन्द्रो का निर्धारण भी हो गया है, सचिव पवन वर्मा जी ने बताया कि भविष्य में इस पाठशाला को ऑनलाइन तकनीक से भी जोड़ा जायेगा, कोषाध्यक्ष विवेक अवस्थी जी ने इस कार्यक्रम के लिये बजट जुटाने के स्रोत पर चर्चा की।
कार्यक्रम में एसो0 द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कोचिंग संचालको के हितो को ध्यान में रखते हुए लगातार प्रयास किये गये, लॉक डाउन में कोविड – 19 नियमों का पालन करते हुए संस्थानो को खोले जाने के लिए एसो0 ने शासन प्रसाशन के समक्ष प्रभावशाली तरीके से अपनी मागें रखी और इसमें सफलता भी प्राप्त की|
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मो0 इरशाद (वo उपाध्यक्ष विजय चौहान (संगठन मन्ती), प्रहलाद सर (उपाध्यक्ष), गम्भीर सिहं (प्रभारी), राज बहादुर (संयुक्त मन्त्री) मनोज पाण्डे मीडिया प्रभारी), अमित यादव (संयुक्त मन्त्री), संदीप नगाइच (संयोजक कल्यानपुर), भानु सर, दिनेश प्रताप प्रदीप कटियार, योगेन्द्र सिह, अमन सिहं, राहुल रजावत, अमित शुक्ला, विवेक अवस्थी),शैलेंद्र सर सहित शहर के 500 शिक्षक व कोचिंग संचालक उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन भाव्या चौहान जी द्वारा किया गया, व कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से सम्पन्न हुआ|


















