Advertisement

साक्षी फाउंडेशन के तत्वावधान में,महिला दिवस कार्यक्रम का किया गया,आयोजन।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कानपुर शहर में जगह-जगह महिला दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसको लेकर विभिन्न संस्थाओं द्वारा जागरूक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में साक्षी फाउंडेशन के तत्वाधान में महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व बढ़ रहे अपराधिक घटनाओं पर किस तरीके से रोक लगाई जा सकती है उसको लेकर उन्हें जागरूक करना और उन्हें आत्म निर्भर बनाना । इस अवसर पर मेयर प्रमिला पांडे व सपा विधायक ने शिरकत की जहां उन्होंने बताया कि आज महिला दिवस कार्यक्रम को लेकर साक्षी फाउंडेशन द्वारा यह जागरूक कार्यक्रम किया गया जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले । वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि इस संस्था के द्वारा बहुत ही सराहनीय जागरुक कार्य महिलाओं के लिए किया है आज बेटियां बेटों से कम नही है इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं के अंदर आत्म विश्वास की नई ऊर्जा का संचार करते है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh