Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ आरती मोहन का सम्मान समारोह

नगर निगम कार्यकारिणी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत कोरोना काल के अंतर्गत अपने कानपुर और अन्य राज्यों के हजारों पीड़ितों का सफलतम उपचार करने एवं जरूरतमंदों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु विशिष्ठ अतिथि के रूप में आरोग्यधाम की वरिष्ठ होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन सम्मान के. डी. ए परिसर में किया गया । इस अवसर पर कानपुर नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता एवं मेयर प्रमिला पांडे जी ने इस तरह के कार्यों की सराहना करते हुए डॉक्टर आरती मोहन जी के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ आरती मोहन ने कहा कि वह अपने इन समाज सेवा के कार्यों को जीवन में आगे भी जारी रखना चाहेंगी एवं अपने साथ और भी लोगों को जोड़ कर चलना चाहेंगी इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, पूजा त्रिपाठी, वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजीशियन डॉ हेमंत मोहन समेत 400 से अधिक अनेकों नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh