Advertisement

कानपुर:- चकेरी थाना क्षेत्र में,2 युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में,मचा हड़कंप।

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच में जुट गई । बताया जा रहा है कि गांधीग्राम के रहने वाले संदीप पाल और अभिलाष शुक्ला दोनो दोस्त है । 7 तारीख को सुबह लगभग 11 बजे ये दोनों  घर से मोटरसाइकिल से निकले थे । जो 2 दिन से लापता थे । जिनके शव आज जाजमऊ स्थित चंदन घाट में मिलने से दोनो के घरों में हाहाकार मच गया । वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है । परिजनों का कहना है कि रविवार की सुबह ये लोग बाल कटवाने के लिए निकले घर से निकले थे ,तब से दोनो लापता थे । ।इन्हें ढूंढने के लिए पुलिस में भी कंप्लेन की ।जहाँआज दोनो के शव घाट में मिले है ।इनके शरीर पर चोट के निशान है, जिसको देखने से लगता है इनकी हत्या की गई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच में जुट गई है ।

कानपूर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh