Advertisement

वैश्य महासंगठन द्वारा नारी सुरक्षा को लेकर, घण्टाघर स्थित भारत माता मूर्ति पर,किया गया कार्यक्रम।

NARI SURAKSHA MAANG

वैश्य महासंगठन द्वारा पिछले कई सालों से नारी सुरक्षा की मांग को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है। महासंगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ काशीवर ने कहा कि, वर्तमान समय मे महिलाओ पर बढ़ते अपराधों जैसे कि बलात्कार ,एसिड अटैक, छेड़खानी और अन्य प्रकार की हिंसा लगातार होते रहने का मुख्य कारण है। की अपराधियों में कानून का भय नहीं है। और कहीं न कहीं इन सबका कारण महिलाओ व लड़कियों के परिजन भी जिम्मेदार है। क्योकि महिलाए ऐसी घटनाएं होने के बाद लोग इज्जत और मांन सम्मान की बात बोल कर चुप हो जाते है। जो कहीं न कहीं ये सारी बातें उन मनचलों और घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगो को बढ़ावा देती है। आज इन्ही मुद्दों को लेकर वैश्य महासंगठन  के बैनर तले घण्टाघर स्थित भारत माता मूर्ति पर यह कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोग मौजूद रहे। साथ ही समाज के हर वर्ग से यह अपील करी गयी कि, महिलाओ के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ हम सभी को एकजुट होना ही पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, सरकार से यह मांग करी जाएगी। कि, नारी सुरक्षा को लेकर कठोर से कठोर नियम और कानून बनाये जाएं। ताकि प्रदेश और देश मे महिलाये खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh