आज भारत सरकार की संस्था एमएसएमई टीडीसी सीएफटीआई आगरा तथा जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के तत्वाधान में हमीरपुर जिले में एससी-एसटी लोगों के लिए डिस्ट्रिक्ट कॉन्क्लेव कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कृष्ण पाल (उपायुक्त उद्योग) ने फीता काटकर सीएफटीआई के प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि कृष्ण पाल का शिशिर अवस्थी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद इंडियन बैंक के मैनेजर के अनुभव का विनीत प्रजापति ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद डीआईसी से भोला प्रसाद गौतम का सहज त्रिवेदी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी श्रंखला में समाज सेवी श्याम गुप्ता का विनीत ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात महिला उद्यमी ज्योति मालवीय का किरण ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रोग्राम संचालक शिशिर अवस्थी ने बताया कि आज डिस्ट्रिक्ट कॉन्क्लेव के अंतर्गत अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में उद्यमिता एवं स्किल डेवलपमेंट का प्रोग्राम भी संचालित किया जाएगा। इसमें उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम के पश्चात 15 दिवसीय स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के प्रशिक्षणार्थियों को दिया जाएगा। इसमें फुटवियर ट्रेड के तकनीकी प्रशिक्षण के साथ-साथ ईडीपी,उद्योग स्थापित एवम संचालित करने के गुण,बैंक से फाइनेंस के तरीके,उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार की योजनाओं के विषय में उत्पाद के मार्केटिंग सर्वे इत्यादि की महत्वपूर्ण विषय की जानकारी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी जाएगी। जिसमें जिला उद्योग प्रोत्साहन एवम उद्यमिता विकास केंद्र उद्योग स्थापित करने के लिए सहायता भी प्रदान करेगा। इसी श्रंखला में इंडियन बैंक के मैनेजर ने कुरारा स्थित अपनी ब्रांच में लोन देने की सुविधाओं के बारे में सभी प्रशिक्षणार्थियों को बताया तथा महिलाओं को मिलने वाले लोन के लाभ से अवगत कराया। इसके पश्चात उपयुक्त उद्योग पाल ने सभी प्रतिभागियों को प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं तथा उनके लाभ से सभी को अवगत कराया, तथा उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़ने का आह्वाहन भी किया। इसके पश्चात महिला उद्यमी ज्योति मालवीय ने अपना परिचय देते हुए opop योजना से जुड़ कर आपने उद्यम को बहुत निचले स्तर से शुरू कर उसमे आगे बढ़ने की जानकारी साझा की। इसके पश्चात समाज सेवी श्याम जी गुप्ता ने लोगो को बताया कि हमीरपुर जिले को odop योजना में प्रदेश सरकार द्वारा जूती एवम जूते उद्योग के लिए चयनित किया गया है। इस तरह के प्रक्षिण हमारे जिले के नव युवकों के लिए बहुत ही लाभदाई है। इसमें लोगो को बड़ी संख्या में जुड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन एससी-एसटी हब द्वारा किया जा रहा है। जो कि भारत सरकार द्वारा एससी एसटी छात्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करता रहता है। केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान सीएफटीआई आगरा जोकि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने वाली एक संस्था है जिसे इस प्रशिक्षण के तकनीकी परीक्षण देने का कार्यभार सौंपा गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी छात्रों से चमड़े के जूते और सैंडलों का निर्माण कराया जाएगा जोकि प्रशिक्षण उपरांत उन्हें दे भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम में सभी छात्रों को टी-शर्ट एवं किट का भी वितरण किया गया है। अंत में कार्यक्रम के समापन पर सीएफटीआई आगरा के डायरेक्टर सनातन साहू द्वारा भेजे गए स्मृति चिन्ह को मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों को भेंट किया गया इस मौके पर प्रमुख रूप से विनीत प्रजापति, अखिलेश यादव,अखिल शुक्ला, सहज त्रिवेदी,मोहित कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्तिथ रहे।
जिला उद्योग केंद्र और एमएसएमई,सीएफटीआई आगरा ने किया,डिस्ट्रिक्ट कॉन्क्लेव का उदघाटन।


















