Advertisement

चमड़ा व्यापारी के घर को चोरों ने निशाना बनाकर घर से ज्वैलरी सहित की, लाखो ₹ की चोरी।

कानपुर में चमड़ा व्यापारी के घर को चोरो ने निशाना बनाकर घर से ज्वेलरी सहित की लाखो रुपयों की चोरी । घर के सभी लोग जरूरी काम से लखनऊ गए हुए थे । बीतीरात जब घर वाले लखनउ से लौटे तो उनके होश उड़ गए । घर का ताला टूटा हुआ था और घर से लाखों रुपयों की चोरी हो गई थी । वही लोगो ने घटना की जानकारी पुलिस को दी । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई ।

मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र KDA कालोनी का है । जहां चमड़ा व्यापारी हारून राशिद अपने परिवार के साथ सुबह लखनऊ किसी काम से गये हुए थे । उनका कहना है कि जब वो कानपुर अपने घर पहुचे तो घर का ताला टूटा हुआ था और अलमारी टूटी पड़ी हुई थी घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था । चोरो ने 10 लाख की ज्वेलरी सहित 15 लाख रुपये की चोरी की है । हारून ने अपनी बेटी की शादी के लिए ज्वेलरी इक्कठा कर रखी थी जिसकी शादी नवम्बर में है । चोरी की इस घटना से लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है कि दिन दहाड़े कैसे चोरो ने इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दे डाला । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

 

संवाददाता:- मोहम्मद नईम।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh