Advertisement

युवा और महिलाएं भाजपा को विधानसभा चुनाव में,सत्ता से बाहर फेंकने का करेंगी काम।

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड स्तर पर बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य तीव्रता से पूर्व प्रत्यासी करिश्मा ठाकुर गोविंद नगर विधानसभा कर रही हैं। जानकारी देते हुए करिश्मा ठाकुर पूर्व प्रत्यासी गोविंद नगर विधानसभा ने बताया कि आज बर्रा के वार्ड 5 व 6 में मुकेश गुप्ता व चौधरी द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी में युवाओं, महिलाओं को जोड़ने और सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। आरोप लगाते हुए करिश्मा ठाकुर ने कहा युवा बेरोजगारी से परेशान है। और महिलाएं महंगाई से त्रस्त है। युवा और महिलाएं भाजपा को विधानसभा चुनाव में सत्ता से बाहर फेंकने का काम करेगी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में करिश्मा ठाकुर ने अपने संबोधन से जोश भरने का काम किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh