Advertisement

रसायन के बिना जीवन, असम्भव|

डीजी पीजी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की एमएससी उत्तरार्ध की छात्राओं द्वारा प्राचार्या डॉ साधना सिंह की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन टॉपिक रोल ऑफ केमिस्ट्री इन प्रेजेंट सिनेरियो पर किया गया। छात्राओं ने विभिन्न विभिन्न विषयों पर अपने शोध द्वारा प्रमाणित करके उनके बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। छात्रा आलिया फातिमा द्वारा फोटोकेमिकल स्मॉग कैसे बनता है। उसके प्रभाव एवं निवारण की जानकारी उपलब्ध कराई। छात्रा ज्योति ने पराली जलाने से उत्पन्न वायु प्रदूषण एवं अन्य कारणों से होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभाव एवं निवारण की जानकारी दी। छात्रा दिव्या ने बिठूर से लेकर जाजमऊ एवं वाजिदपुर से जल एकत्र करके परीक्षण किया ,और दुष्परिणाम एवं उनको कैसे दूर कर सकते हैं, से अवगत कराया ।इसी प्रकार अन्य छात्राओं ने विषय संगत विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई, हर्बल सैनिटाइजर, प्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ा सकते हैं, आदि जानकारी उपलब्ध कराई। छात्राओं को शोध करने में रसायन विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर रचना प्रकाश ,डॉ अलका श्रीवास्तव, डॉ अर्चना दीक्षित, डॉ शशि अग्रवाल, प्रियदर्शनी ,निरंजन एवं डॉ सोनिया रानी ने अथक सहयोग किया। जीव विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ अंजली राज श्रीवास्तव, वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना श्रीवास्तव एवं कुलानुशासक डॉ अर्चना वर्मा ने अपनी सहभागिता की।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh