कानपुर केस्को हंस पुरम के भ्रष्ट अधिशासी अभियंता ए के सिंह के खिलाफ जनता दल सेकुलर की महिला नगर अध्यक्ष बबीता वर्मा पीड़ित मोहम्मद वसीम अपने आधा दर्जन पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केस्को हंस पुरम कार्यालय पहुंच कर अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी किया ,और केस्को एमडी को संबोधित ज्ञापन कार्यालय के गेट पर चस्पा किया, तथा ज्ञापन की कॉपी भ्रष्ट अभियंता के कार्यालय में बाबू को रिसीव कराया। आरोप लगाते हुए पीड़ित मोहम्मद वसीम ने बताया कि बहू फरहत जहां के नाम से नया मीटर कनेक्शन का आवेदन किया ,परंतु ₹10000 रिश्वत न देने के कारण आवेदन को निरस्त कर दिया गया ,अधिशासी अभियंता ए के सिंह दो-तीन वर्षों से हंस पुरम में तैनात हैं, और सांठगांठ करके उपभोक्ताओं से घूसखोरी कर रहे हैं, वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, क्योंकि अभियंता कहता है कि पैसा लेता हूं ,तो अपने बड़े अधिकारियों को भी देता हूं ,महिला नेता बबीता वर्मा ने अधिशासी अभियंता पर तानाशाही का आरोप लगाया है, दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो, केस्को मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। ज्ञापन चस्पा करने में बबीता वर्मा ,मोहम्मद वसीम ,राजेंद्र मिश्रा, रूपाली बर्मा ,जरीना ,लोकेश गुप्ता आदि लोग थे।
Editor-In-Chief:- Naresh Singh


















