राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2021 के अवसर पर आयोजित कानपुर एडविल्स प्रा लि मयूर ग्रुप द्वारा 4-10 मार्च तक विभिन्न प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग करने वाले सफल प्रतिभागियों को आज मृदुलेन्द्र सिंह नोडल अधिकारी सेफ्टी ने शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। लखन शुक्ला सेफ्टी ऑफिसर ने बताया, राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2021 की थीम आपदा से सीखे और सुरक्षित भविष्य की तैयारी करे है, जिसके तहत प्रथम दिन सभी को सेफ्टी टैग लगाया गया, सुरक्षा शपथ दिलाई गई ,दूसरे दिन रक्षात्मक ड्राइविंग का प्रशिक्षण ,तीसरे दिन प्रथमिक उपचार का प्रशिक्षण ,रेडक्रॉस द्वारा चौथे दिन अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण ,जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण, द्वारा पांचवे दिन मॉक ड्रिल ,छठे दिन फाइव एस द्वारा मेन मशीन व मनी सुरक्षा का प्रशिक्षण ,सातवे दिन प्रतियोगिता सुरक्षित कार्यस्थल सुरक्षित जीवन पर ,आज 11 मार्च को समापन सभी को पुरस्कृत कर किया गया, इस अवसर पर मृदुलेन्द्र सिंह, अभिषेक मिश्रा ,प्रवेश तिवारी, लखन शुक्ला, योगेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
Editor-In-Chief:-Naresh Singh


















