Advertisement

शिवरात्री में हिन्दू,मुस्लिम एकता की मिशाल बने, मोहम्मद आजाद खां |

कानपुर | मोहम्मद आजाद खां हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल बन गये है। आज शिव रात्री के पावन पर्व पर उन्होंने राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के सहयोग से शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क बगिया में स्थित मंदिर में कढ़ी चावल वितरित कर सामाजिक सौहार्द की मिशाल कायम की है। मोहम्मद आजाद खां प्रति वर्ष खिचड़ी के अवसर पर खिचड़ी व खीर भोज का आयोजन प्रति वर्ष करते है। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की, जहाँ लोग निजी स्वार्थ के चलते धार्मिक उन्माद फैला कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करते हैं ,वहाँ पर मोहम्मद आजाद खां जैसे लोग सामाजिक एकता की मिशाल पैदा कर रहे है। आज के कार्यक्रम में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, दीपक सिंह, जमशेद आलम अंसारी, विवेक सक्सेना, मिन्टू बाजपेयी प्रकाश, शिव देवी सिंह चौहान, अरविन्द सिंह, बंगाली शर्मा आदि शामिल थे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh