कानपुर। भूतो की लेके टोली, शिवजी चले हैं बारात, बैल पर होकर सवार, सज रहे भोलेबाबा निराले दुल्हे मे–महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर गुरुवार को गोविंद नगर की सड़कों से जब शिव बारात निकली तो लोगों के मुंह से न केवल भोलेनाथ की जय बल्कि भारत माता की जय के नारे गूंज रहे थे। शिव बारात का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
गुरुवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री गणपति बप्पा नवयुवक कमेटी गोविंद नगर के बैनर तले शिव बारात पूजा अर्चना के बाद ओमकारेश्वर मंदिर ब्लाक 10 गोविंद नगर से निकली ।नंदी पर सवार होकर भगवान शिव नगर भ्रमण पर निकले तो भक्ति और आस्था की भावना हिलोरें मारने लगी ।शिव बारात में भूत -पिशाच और देवता भी मगन होकर नृत्य करते हुए चल रहे थे ।शिव के गणो का अद्भुत नृत्य लोगों को लुभा रहा था।शिवजी की बारात में कई देवताओं और ऋषि-मुनियों के स्वरूप भी शामिल हुए ।शिव की मोहक छवि देख कई निहाल तो कई श्रद्धालु भावुक हो गए।शिव बारात धार्मिक धुनों से वातावरण को धर्ममय बनाए हुए थी। हवा मे लहराती केसरिया पताकाए अद्भुत सा नजारा पेश कर रही थी। भक्ति गीतों पर युवा व बच्चे जमकर थिरके। शिव बारात में भोले नाथ की जय ,जय श्रीराम के जोरदार नारे बुलंद किए गए। जगह-जगह भोले भंडारी का पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया।व्यापारिक एवं समाजिक संस्थाओं की ओर से स्टाल भी लगाए गए ।जिसमें हलवा पूरी, छोले, खीर, बिस्किट, मिठाई ,फल आदि प्रसाद बांटा गया ।शिव बारात ब्लाक 10 से पापुलर धर्मकाटा,गोपाला,नंदलाल चौराहा से चावला मार्केट चौराहा होते हुए वापस ब्लाक 10 में पहुंची ।यहा शिव बारात का विशेष पूजा अर्चना के साथ एवं भगवान शिव के स्वरुपों का पवित्र जल और फूलों की वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। शिव बारात मे अध्यक्ष ऊमा सिंह, रवि शंकर सिंह, हरि शंकर सिंह,पूर्व विधायक अजय कपूर ,प्रकाश वीर आर्य,धर्मेंद्र राय,नवीन पंडित, अनिल त्रिपाठी,सुबोध चोपड़ा,अनीता गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव,सोनू शुक्ला, श्याम बाबू, आदि बाराती बन शामिल रहे।
केसरिया झंडो की छांव में निकली शिव बारात,में गूंजे जय भोलेनाथ, जय श्रीराम के नारे|


















