कानपुर। महापर्व महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में भक्तो ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव के हर हर महादेव के जयकारों के साथ दर्शन किया। प्रमुख मंदिरों में बैरिकेडिंग और कैमरों की व्यवस्था की गई है। कानपुर का काशी परमट मंदिर में रात से ही भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।
मान्यता है कि इस दिन शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। बेलपत्र चढ़ाने से शिवजी का मस्तिष्क शीतल रहता है, और वे भक्त की दरिद्रता दूर करते हैं। सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए बेला के फूल अर्पित करें।
परमट मंदिर के महंत इच्छागिरी महाराज ने अपील की ,कि कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन करें। मंदिर में मास्क लगाकर ही प्रवेश करें।पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की, सराहना की, सी सी टी वी कैमरा से निगरानी की जा रही है, वही खेरेश्वर मंदिर ,जागेश्वर मंदिर,,सिद्दनाथ घाट जाजमऊ में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी ,बाबा के जयकारों के साथ भक्तों ने बाबा शिव के दर्शन किये|





















