Advertisement

भंडारे का किया, आयोजन|

गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने दो दिवसीय पूजन का आयोजन किया। जिसमें पहले दिन विधि विधान के साथ महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया, तथा दूसरे दिन श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने बताया कि भोलेनाथ से देश और कानपुर की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। और कोरोना महामारी का अंत करें, भोलेनाथ से प्रार्थना की गई। भंडारे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहगीरों, क्षेत्रीय नागरिकों, व्यापारी भाइयों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों गोविंद नगर, बर्रा, पनकी सराय ,मीता, नौरैया खेड़ा, दबौली ,वेस्ट गोविंद नगर, शास्त्री नगर, विजयनगर में किया गया। प्रमुख रूप से उनके पति विपिन सिंह, योगेश शर्मा, जीत प्रताप सिंह ,पंकज शुक्ला, राम सिंह, कार्तिकेय शुक्ला, नाम सिंह, शिवम भदोरिया, लवप्रीत सरदार ,अभय प्रताप सिंह, पंकज शुक्ला, अरविंद पाल, विजयपाल ,राम चरण सिंह ,नाम ठाकुर ,सुशील आदि लोग मौजूद रहे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh