कानपुर एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन, के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी
की अगुवाई में चमनगंज स्थित अजमेरी होटल चौराहे पर, हजारों की तादाद में मुस्लिमों ने
वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। और महामहिम राष्ट्रपति व सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस, को ज्ञापन भेजकर दिनांक 11.03.2021 को दंगाई वसीम रिजवी द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय में दाखिल की गयी, विवादित याचिका को खारिज किये जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने कहा कि है कौल ए मोहम्मद, कौल ए खुदा, फरमान न बदला जायेगा, बदलेगा जमाना लाख मगर,
कुरान न बदला जायेगा” इसके अपनी आपराधिक छवि को छिपाने व भारतीय जनता पार्टी के
नजदीक आने के मोह में आकर, वसीम रिजवी विगत पांच वर्षों से विवादित मुद्दो को बढ़ावा दे रहा है। मदरसों को आतंकवाद का अड्डा, सहाबा की शान में गुस्ताखी, अम्मा आयशा की शान में गुस्ताखी, खातून ए जन्नत की शान में गुस्ताखी, के बाद अब उसने कुरान मजीद पर हमला किया है। जिसे विश्वभर का मुसलमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने वाला नहीं है। कुरान पर हमला करके वसीम रिजवी ने विश्व के अरबों लोगों की धार्मिक भावनाओं पर चोट की है। प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष, हयात जफर हाशमी, हाफिज मो फैसल जाफरी, मौलाना हस्सान कादरी, हाफिज वाहिद अली, जावेद मो खान, फैसल मंसूरी, अजीज अहमद चिश्ती, हाफिज नदीम, हाफिज इरफान, सैयद सोहेल, आदि लोग मौजूद रहे।
Editor-In-Chief:- Naresh Singh


















