Advertisement

सीएमओ संग होम्योपैथिक चिकित्सकों ने शहर वासियों से कोरोना वैक्सीन लगवाने का किया आग्र

होमियोपैथिक चिकित्सकों को सी.एम.ओ ने लगवाई कोविड वैक्सीन की पहली डोज

होमियोपैथिक चिकित्सकों का वैक्सीन लगने के बाद सी.एम.ओ ने लिए हाल चाल

होमियोपैथिक चिकित्सकों ने सी.एम.ओ संग टटोली शहर में कोरोना की नब्ज़

आज दिनांक 13 मार्च दिन शुक्रवार को सी.एम.ओ द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सकों से किए गए पूर्व वादे के अनुसार सी.एम.ओ डॉक्टर अनिल मिश्रा ने काशीराम स्थित कोविड सेंटर में शहर के होम्योपैथिक चिकित्सकों को आमंत्रित किया, इस अवसर पर आरोग्य धाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन , डॉक्टर आरती मोहन और डॉ संतोष तिवारी को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज लगवाई गई।


वैक्सीन लगने के पश्चात तीनों चिकित्सकों ने शहर वासियों से कोरोना गाइडलाइन को फॉलो करते हुए समय अनुसार वैक्सीन लगवाने की सलाह दी। इस दौरान सीएमओ डॉक्टर अनिल मिश्रा ने होम्योपैथिक चिकित्सकों से चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह से आप सब जनमानस के उपचार के लिए सेवा कर रहे हैं उसी तरह से करते रहे।


चिकित्सकों ने कहा कि वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नही है।
इस अवसर पर डॉक्टर अमित ओझा व डॉक्टर मनीष शर्मा उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh