Advertisement

सतगुरु कबीर जयंती महोत्सव

विगत 21 वर्षों से सदगुरू कबीर जंयती महोत्सव समारोह का आयोजन रोटरी क्लब कानपुर एवं श्री सद्गुरुधर्मदास साहब वंशावली प्रतिनिधि सभा कबीर धर्मनगर, दामाखेड़ा जिला-रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान सम्पन्न हो रहा हुआ।

सद्गुरु कबीर साहब सन्त शिरोमणि है इसिलिये सभी सम्प्रदाय, समाजों और पॅथो से विमुक्त है। सद्गुरू कबीर साहब न हिन्दू थे और न ही मुसलमान थे “हिन्दू कहो तो हूँ नहीं मुसलमान भी नाहि पाँच तत्व का पुतला जैसी खेले माहि” ।

जब सदगुरू कबीर साहब का अंतर्ध्यान हुआ उस समय हिन्दू कहने लगे जलायेंगे, मुसलमान कहने लगे दफनायेगें दोनो दीन भुल गये कि कबीर साहब के पास रहकर भी वो लोग कबीर साहब को नहीं समझ पाये। कबीर साहब के ज्ञान संगम में रहते हुए भी उसके मन का मैल नहीं धुल सका। अकाशवाणी होने पर दोनों ने चादर हटाई तो केवल पुष्प ही मिले, उन पुष्पों को हिन्दू-मुसलमानों से बाटकर
मगहर जिला बस्ती (उ0प्र0) में अमी नदी के तट पर मंन्दिर और मस्जिद का निर्माण कर लिया।

कबीर जयन्ती (प्रकट दिवस) समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नवीन सिंह ने शिरोमणी संत कबीर (प्रकट दिवस) में कहा कि “कबीरा जब हम पैदा हुये, जग हंसे / हम रोये ऐसी करनी कर चलो हम हंसे जग रोये ॥ कार्यक्रम के संरक्षक डॉ० बद्री नारायण तिवारी जी ने कहा समाजसेवा, धर्म सेवा,पंथ सेवा, देश सेवा आदि में योगदान देकर मानव होने के कारण ऐसा करना हमारा परम कर्तव्य है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सरदार हरविन्दर सिंह लाई ने अपने उद्बोधन में कहा कि “क्षीर रूप सतनाम है, नीर रूप व्यवहार, हंस रूप कोई साधु है, सत्य का छानन हार।
कबीर जी के बहुत से उपदेशों को आज के विचारक अपना रहे हैं यह कबीर साहब की ही महिमा है ।
महंत वन्दना साहब ने कहा “सत्संगति में जात नर जो नित्य प्रति गहि नेम कबहु तो भाव कुभाव मिटे बढ़े प्रभु से प्रेम

भजन गायक पं० योगेश तिवारी एवं सहयोगी बन्धु ने कबीर जयंती समारोह में कबीर भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे विधायक श्री महेश त्रिवेदी स्वागताध्यक्ष रहे सुरेन्द्र गुप्ता ने कहा कबीरा सब जग निर्धन धनवन्ता कहीं कोय, धनवन्ता सोई जानिये, जाके रामनाम धन होय

रोटरी क्लब कानपुर के अध्यक्ष सुशील चक सचिव गौरव अग्रवाल जैन, (कार्यक्रम संयोजक) गौरव तिवारी ने कबीर जयंती पर सभी का स्वागत किया। राजीव अग्रवाल, जितेन्द्र गुप्ता, दीपक अग्रवाल (भगवतघाट ट्रस्ट अध्यक्ष) प्रियंका द्विवेदी, डा० ए.के. सिंह, शहीद मेजर अविनाश सिंह भदौरिया के माता पिता का सम्मान किया गया। संचालन डा० गायत्री सिंह (पूर्व प्राचार्या अर्मापुर पी०जी० कालेज) ने किया आयोजिका निरूपमा सिंह चौहान ने कहा कबीर जंयती में कबीर की साखी से कहा ‘कबीरा तेरी झोपड़ी गल कटियन के पास’ जो करेगा सो भरेगा तू क्यों होत उदास ।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh