Advertisement

गोविंद नगर विधानसभा में विजय नगर चौराहे से एनएच-2 बाईपास तक मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ

कानपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं यशस्वी सांसद रमेश अवस्थी द्वारा गोविंद नगर विधानसभा में विजय नगर चौराहे से एनएच-2 बाईपास तक मार्ग निर्माण कार्य का भूमि पूजन जनप्रतिनिधियों, सम्मानित पदाधिकारियों एवं देवतुल्य क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में विधिवत सम्पन्न हुआ।
यह महत्वपूर्ण विकास कार्य  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं “सबका साथ, सबका विकास” की संकल्पना तथा  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिबद्ध एवं परिणाममुखी कार्यशैली का सशक्त उदाहरण है।
सांसद रमेश अवस्थी के सतत प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित सोच के परिणामस्वरूप यह बहुप्रतीक्षित मार्ग निर्माण कार्य अब धरातल पर उतर रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा, व्यापार को गति और कानपुर के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh