कानपुर नगर। रविवार को कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज उ०प्र संस्था द्वारा सामूहिक यज्ञोपवीत एवं विवाह संस्कार समारोह शिवाजी पार्क शिवाजी नगर कानपुर में संपन्न हुआ, इस अवसर पर संस्था के महामंत्री यज्ञ कान्त शुक्ल ने बताया कि प्रातः ८ बजे से १२ बजे तक बटुकों का
यज्ञोपवीत संस्कार और सायंकाल १३ जोड़ों का विवाह के अंतर्गत जयमाल एवं वैदिक हिन्दू प्राचीन परंपरा के साथ विधिवत विवाह समारोह कराया गया और गृहस्थी का उपयोगी सामान उपहार स्वरूप देकर नवदंपतियों की विदाई की गई।
आयोजन में प्रमुख रूप से संस्था के संस्थापक पं रमा कान्त शुक्ल, अध्यक्ष पं रमेश पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं बद्री प्रसाद दीक्षित, उपाध्यक्ष पं. अखिलेश तिवारी, सुधीर मिश्रा, उमेश तिवारी, मनोज मिश्रा,राजेश मिश्रा एवं मातृशक्ति में डा अनीता शुक्ला, डा मृदुला शुक्ला, ममता तिवारी, रंजना शुक्ला आदि उपस्थित रहीं।
इक दूजे के हुए १३ जोड़े
दीपिका-आशीष, वंदना-गोपाल, प्रियंका-विकास, शिवांगी – रिशु कुमार, प्रांशी-अमन, पूजा-अंकुर, दीप्ति-भानू, स्नेहलता-दीपू, सुष्मिता-कमलेश, मनीषा-अमन, सपना-उमाकांत, तनिशा-हर्ष, राधा-शैलेंद्र।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट


















