Advertisement

सिख समाज कानपुर की विशेष बैठक सम्पन्न

कानपुर नगर। सिख समाज कानपुर की एक विशेष बैठक गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ गुरुतेग बहादर नगर गुमटी न० 5 में गुरविंदर सिंह वासु प्रिंस की अध्यक्षता में संपन्न हुई,जिसमे समाज के अनछुए उन मुद्दों पर सबके विचार व सहयोग की अपेक्षा की गयी व इन सभी मुद्दों पर आये हुए समस्त गुरुद्वारा कमेटियो व संस्थाओं व सभा के मेंबर व सदस्यों ने एक मत से समर्थन किया ।
इस विशेष बैठक में विशेष मुददे पूरे कानपुर से जो भी बालिग होगा वो सिख समाज कानपुर का सदस्य होगा, चाहे वो किसी भी कोने में रहता है। स्किल्ड डेवलपमेंट,कैरियर डेवलपमेंट,कैरियर काउंसलिंग,फ्री मेडिकल्स कैम्प,लीगल पैनल एजूकेशनल, मेडिकल का प्रजेन्टेशन की जानकारी सभा के वाइस प्रेसिडेंट अनमोलक सिंह द्वारा प्रदान की गई। सभा में आये सभी आगंतुकों को जनरल सेक्रेटरी गगनदीप सिंह चड्डा ने धन्यवाद दिया।
इस विशेष बैठक में मुख्य रूप से सभा में नीतू सिंह प्रधान गुरुद्वारा बाबा नामदेव किदवई नगर,मान सिंह बग्गा प्रधान गुरुद्वारा नवाबगंज आत्म जीत सिंह प्रधान दीप सेवा दल त्रिलोचन सिंह प्रधान गुरुद्वारा बाबा श्रीचंद मंजीत सिंह चड्डा,जनरल सेक्रेटरी किदवई नगर गौशाला प्रतिपाल सिंह बिल्ला सुरेन्द्र सिंह आत्मजीत सिंह मंजीत सिंह चड्डा सुरेन्द्र पाल सिंह रोहानी इंद्र पाल सिंह प्रतिपाल सिंह हनी प्रधान गुरुद्वारा सतनाम सिंह नीना कुलवंत सिंह खालसा चेयरमैन राम गढ़िया सभा अनमीत अन्नू सतवीर सिंह मक्कड़ नीना बहन जी मुख्य रूप से मौजूद थे।
प्रमुख रूप से संस्थापक/अध्यक्ष गुरुविंदर सिंह वासु प्रिंस,उपाध्यक्ष अनमोलक सिंह,जनरल सेक्रेटरी गगनदीप सिंह चड्डा,कैशियर गुरुदीप सिंह सहगल,धर्मप्रचारक मंजीत सिंह चड्डा,सुरेन्द्र पाल सिंह रोहानी, आत्म जीत सिंह, हरिंदर पाल सिंह उपस्थित रहे।

देवेश तिवारी की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh