कानपुर नगर। श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर में श्री भूलेश्वर श्याम सेवा समिति के सहयोग से हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में हिन्दुत्व पर पनकी के मुख्य महंत महामंडलेश्वर महंत श्री कृष्ण दास ने सनातन धर्म की रक्षार्थ सभी सनातनीयो को अपनी व्यक्तिगत भावनाओ, जातियों के संघर्ष को छोड़ कर एक सूत्र में माला के समान एक एकीकृत होना ही होगा अन्यथा पंचतंत्र की एक कहानी पांच लकड़ियों के गट्ठर को स्मरण करते हुये कहा अलग रहोगें तो एक एक कर तोड दिये जाओगे और एकीक़त रहोगें तो सनातन के भविष्य को भी संरक्षित कर लोगे।
कुटुंब प्रबोधन पर श्रीमती बेबी रानी अग्रवाल (पूर्व प्रथानाचार्या महिला महाविद्यालय) ने छोटे हो रहे परिवारों पर चिंता जताई और कहा कि परिवार श्रेणी में आने सदस्यों से समन्वय बनाये रखे, उन परिवारिक सदस्यो से संचार साधनो व व्यक्तिगत सम्पर्क आदि से निकटता एवं जो सदस्य साथ में रह रहे हैं कम से कम सप्ताह में एक साथ भोजन ग्रहण अवश्य ही करे। जिससे परिवार में कोई भी परेशानी या बाधा उत्पन हो रही हैं उसका निवारण सयुक्त शक्ति से किया जा सके। विराट हिंदू सम्मेलन में
महामंडलेश्वर महंत श्री कृष्ण दास
सुरेश चंद्र त्रिपाठी,डॉ बेबी रानी अग्रवाल,उमेश शुक्ल, प्रदीप दादू (सम्मेलन सभापति),राम श्रमणि (उद्घोषक),भोलेश्वर श्याम सेवा समिति से अनिल गुप्ता (उपाध्यक्ष) सी.ए. अवधेश कुमार मिश्रा (महामंत्री),राकेश शुक्ल (कोषाध्यक्ष), श्री भोलेश्वर शाखा सदस्य मनोज कुमार अवस्थी, राकेश सिंह,पंकज अग्रवाल, रमेश चंद्र द्विवेदी, शिवम् गुप्ता, सी.ए. अमन मिश्र,एडवोकेट हिमांशु सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
देवेश तिवारी की रिपोर्ट



















