Advertisement

आज़ादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव के अवसर पर,कार्यक्रम का किया गया,आयोजन।

आजादी का अमृत महोत्सव और हम

आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव के अवसर पर एसएन सेन बा वि पी जी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या डॉ निशा अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहाआप सब भारत के भविष्य निर्माता हो , इसीलिए आपको आजादी के इतिहास के बारे मे जानना जरूरी है।आयोजन का संचालन व संयोजन डॉ मीनाक्षी व्यास द्वारा किया गया ।डॉ व्यास ने कहा उम्र बढ़ने पर लोगों को डर लगता है कि क्या होगा लेकिन भारत का 75 साल का होना खुशी का अवसर है । महात्मा गांधी ने सन 1930 में इसी दिन साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की थी। ।एसो,प्रोफेसर डॉ वर्षा खानवलकर ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए ,आजादी के पहले से लेकर आज तक के भारत के बारे में विस्तृत वर्णन प्रस्तुत किया। महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए सभी आंदोलनों को संक्षेप में बच्चों को बताया ।इस आयोजन में दिव्यांशी बाजपेई ,अल्फिशा, अंशिका, फारिया शेख, तान्या सोनकर और शालू यादव ने अलग-अलग प्रकरणों के आधार पर स्वतंत्रता से जुड़े सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर डॉ अलका टंडन, डॉ अभिलाषा, डॉ निशि ,डॉ रेखा, डॉ सुनीता ,डॉ रश्मि, एवं कोमल आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh