Advertisement

1984 में हुए सिख दंगे के 4 आरोपी गिरफ्तार ,दंगे की जांच कर रही एसआईटी ने की कार्यवाही

कानपुर

1984 में हुए सिख दंगे के 4 आरोपी गिरफ्तार

दंगे की जांच कर रही एसआईटी ने की कार्यवाही

38 साल बाद पीड़ितों को मिला इंसाफ

.1984 में हुए सिख दंगे की जांच कर रही SIT ने कानपुर में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है,,,, इन चारों ने दंगे के दौरान सिखों को जिंदा फूंकने के साथ ही गोलियां मारी थीं,,,,भाजपा सरकार बनने के बाद 2019 में शासन ने सिख दंगे की जांच के लिए SIT का गठन किया था

आपको बताते चलें एसआईटी प्रभारी SSP बालेंद्रु भूषण ने 38 साल बाद चार गिरफ्तारी की है बता दें कानपुर में सिख दंगे के दौरान भीड़ ने निराला नगर की एक ऐसी बिल्डिंग पर धावा बोला था,,,, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा सिख परिवार रहते थे,,,,हिंसा के दौरान घाटमपुर निवासी सफीउल्ला खां, जलाला और उसके साथियों ने इस बिल्डिंग में आगजनी की थी,,,,और कई लोगो को जिंदा फूंक दिया था,,,,दंगों के दौरान 127 सिखों की हत्या हुई थी,,,,जिसके बाद कानपुर में हत्या, लूट और डकैती आदि धाराओं में 40 मुकदमे दर्ज हुए थे,,,, लेकिन पुलिस ने इनमें से 29 मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी,,,वही 27 मई, 2019 को इस मामले में प्रदेश सरकार ने SIT गठित की थी,,,,SIT ने कई राज्यों में रह रहे पीडि़त परिवारों के लोगों से मिलकर बयान दर्ज किए और दस्तावेज जुटाए,,, वही  डीआईजी बालेंदु भूषण ने बताया कि फाइनल रिपोर्ट लगे 20 मुकदमों को अग्रिम विवेचना के लायक माना गया और जांच शुरू की गई,,,, जांच के दौरान पाया गया कि कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई गंभीर बीमारी से ग्रसित है वहीं कई लोगों की गिरफ्तारी करने के शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी अनुमति मिलने के टीम ने 4 लोगो को गिरफ्तार किया है डीआईजी का कहना है कि वहपंजाब जबलपुर सहित कई राज्यो में रह रहें आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी,,,, वही 38 साल बाद सिख दंगे में हुई गिरफ्तारी से सिख समुदाय के लोग बेहद खुश नजर आए उनका कहना है कि 38 साल बाद मृतक के परिवारों को इंसाफ मिला है ।।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh