Advertisement

कुरान देता है,शांति व प्रेम का संदेश,जौहर एसोसिएशन ने शैतान वसीम का जलाया पोस्टर।

कानपुर एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के आदिल कुरैशी व नगर अध्यक्ष मोहम्मद राहिल के नेतृत्व में नई सड़क सुनहरी मस्जिद के पास फिरौन वसीम के खिलाफ प्रदर्शन कर पोस्टर जलाया। कार्यक्रम में सुनहरी मस्जिद के इमाम मौलाना गुलाम मुस्तफा, ख़लीफ़ा हाफ़िज़ कफील हुसैन खान, हाफ़िज़ मोहम्मद फैसल जाफरी ने शिरकत कर अपने गुस्से का इजहार किया।
प्रदर्शन मे पहुंचे जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने कहा कि आज सारी दुनिया साइंस का लोहा मान रही है मगर हकीकत यह है कि साइंस खुद मोहताज है कुरान का, हाशमी ने आगे कहा कि कुरान मोहब्बत का पैगाम देता है, एकता और अमन का संदेश देती है कुरआन के विषय में वक्त के फिरौन वसीम ने जो 26 आयतों को रिमूव करने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की है यह विश्व भर के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली हरकत है तथा मुल्क के अमन पंसद माहौल को खराब करने वाली हरकत है जो एक सच्चा मोमिन किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त करने वाला नही। हाशमी ने कहा कि ऐसे नासूर को त्वरित कत्ल एनकाउंटर करने का आदेश किया जाए। प्रदर्शन के दौरान मौलाना गुलाम मुस्तफा, ख़लीफ़ा हाफ़िज़ कफील हुसैन खान, हाफ़िज़ मोहम्मद फैसल जाफरी, आदिल कुरैशी, मोहम्मद राहिल, फैसल मंसूरी, फिरोज़ अन्सारी बाॅबी, अजीज़ अहमद चिश्ती, आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh