Advertisement

पीड़ित परिवार से मिला,प्रसपा प्रतिनिधिमंडल ,जाना हाल-चाल।

राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री एवं जोनल प्रभारी मा. शिव कुमार बेरिया के नेतृत्व में ग्राम बीबीपुर थाना सजेती पहुंचने पर रमईपुर, बिधनू ,धरमपुर, बंबा ,घाटमपुर ,सजेती ,में जगह जगह पर लोगों ने प्रतिनिधी मंडल का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल बीबीपुर गांव जहां पर एक गरीब सैनी परिवार की पुत्री के साथ दुराचार एवं पिता क़ी एक्सीडेंट के माध्यम से की गई हत्या क़ी जांच करने प्रतिनिधिमंडल बीबीपुर गाँव पहुंचा ।जहाँ पर चचेरे भाई राजू सैनी व10 वर्षीय पुत्र अभिषेक वृद्ध पिता बैजनाथ सैनी परिवार के लोगों से घटना के विषय विस्तार से संपूर्ण जानकारी ली गयी। जांच में प्रथम दृष्टया पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है अभियुक्त परिवार के दबाव में पीड़ता को समय पर न्याय नहीं दिया हैं। घटना की समुचित रिपोर्ट बिंदुवार राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करता है कि परिवार को न्याय मिले अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, अशोक यादव, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति, राजपाल यादव, गोविंद त्रिपाठी, स्वामी महेंद्र सिंह यादव, नरेश सिंह चौहान प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड,आकाश प्रजापति ,आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh