Advertisement

सेमेस्टर परीक्षा कुछ समय के लिये स्थगित करने हेतु, छात्र व छात्राओं का प्रदर्शन।

आज कानपुर नगर के कानपुर यूनिवर्सिटी के छात्र एवं छात्राओं द्वारा सेमेस्टर परीक्षा कुछ समय के लिए स्थगित करने हेतु प्रदर्शन एवं यूनिवर्सिटी को ज्ञापन के माध्यम से एप्लीकेशन दी गई जिसमें लिखा हुआ था महोदय, हम एम. बी. ए. वर्ष (2020-2022) के छात्र एवं छात्राएं, आपसे
निवेदन करते हैं कि हमारी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 17 मार्च 2021 से सम्पन्न
होनी है, और हमारी कक्षाएं नियमित रूप से नहीं लगी है, जिसकी वजह से हमारे कुछ विषयों का सिलेबस अभी बहुत पीछे चल रहा है और परीक्षा की तिथि भी नजदीक है ऐसे में हम लोगों का परीक्षा में पास होना नामुमकिन है।
अतः हम छात्र एवं छात्राएं आपसे निवेदन करते है कि हमारी 17 मार्च को
होने वाली पहले सेमेस्टर की परीक्षा की तिथि को कुछ समय के लिए स्थगित
करके तिथि को आगे बढ़ा दिया जाए जिससे हमारा सिलेबस पूरा हो सके और हम सब परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हो सके।
हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आप हमारे इस अनुरोध को
स्वीकार करेंगे। और छात्र हित में निर्णय लेंगे, आपके आज्ञाकारी छात्र एवं ।
छात्राएं।

संवाददाता सुमित कुमार।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh