कानपुर सिख दंगे में बनी एसआईटी ने 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिखों के ऊपर हुए अत्याचार और नरसंहार मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार एसआईटी ने किदवई नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके ऊपर संबंधित थाना क्षेत्र में पहले से ही मुकदमा दर्ज है।
आपको बता दें कि 15 जून को निराला नगर हत्याकांड में एसआइटी ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कानपुर में आक्रोशित भीड़ ने 127 सिखों की हत्या कर दी थी। निराला नगर में पांच लोगों की हत्या हुई थी। उस समय 40 मुकदमे दर्ज हुए थे। 29 में फाइनल रिपोर्ट लग गई थी, जबकि मामलों में चार्जशीट अदालत में दाखिल की गई थी। प्रदेश सरकार ने मई 2019 को फाइनल रिपोर्ट लगे मामलों की पुनः विवेचना के लिए एसआइटी का गठन किया था। एसआइटी ने फाइनल रिपोर्ट लगे 29 मामलों में से केवल 14 मामलों को जांच के योग्य माना गया है।
एसआईटी के डीआईजी ने बताया है कि पुलिस ने दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभी तक 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 68 लोगों की गिरफ्तारी शेष है। जिन को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।


















