Advertisement

मंगलामुखी किन्नर समाज ने, गोद लिए हुए बच्चों का कराया विवाह|

मसवानपुर निवासी मंगलामुखी समाज द्वारा गोद लिए एक बच्चे का विवाह धूमधाम से मनाया गया ,इस दौरान मंगला मुखी गद्दी के मालिक मंजू कपूर ने बताया कि साहिल खान को बचपन से उन्होंने गोद लिया था, उसका पालन पोषण करने के बाद अब उसकी शादी की तैयारी उन्होंने ठान ली, शादी आफरीन से की जा रही है, आफरीन एक सुंदर सुशील लड़की है ,जो ग्रह कार्य में दक्ष ,गद्दी मालिक मंजू कपूर ने कहा कि कई लड़के, लड़कियों की शादी वह करवा चुके हैं ,आगे भी वह कार्यक्रम जारी रखेंगे, कोरोना काल में भूखे, बेसहारा लोगों के लिए खाद्य सामग्री मंगला मुखी परिवार ने उपलब्ध कराई, उनका एक समय ऐसा भी आया ,जब वह खुद लोगों के अधीन हो गए, मगर हिम्मत न हारते हुए भी उन्होंने अपना काम जारी रखा। आवास विकास समारोह में केशव पुरम स्थित मैरिज हॉल में उन्होंने बताया कि, वर वधु को आशीर्वाद देकर भगवान से यही कामना की है, कि दोनों का वैवाहिक जीवन सुखमय और मंगलमय बीते, इस दौरान गद्दी मालिक मंजू कपूर ने दान उपहार सहित सारी चीजें सामान उपलब्ध कराएं ,वर- वधु को आशीर्वाद देते हुए मन्नत कपूर, नेहा कपूर, प्रीति कपूर ,समेत कई लोग इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Editor-In-Chief:-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh