कानपुर नगर में सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी निभाने वाली अग्रणी संस्था “परिवर्तन” द्वारा उर्सला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर गर्मी के मौसम व अस्पताल के मरीजों को होने वाली ठंडे व स्वच्छ पानी की दिक्कत को दूर करते हुए एक बड़े आरओ वाटर कूलर का दान किया है जिसका लोकार्पण उर्सला अस्पताल के निदेशक डॉ जी के मिश्रा, अपर निदेशक मण्डल डॉ०जी सी श्रीवास्तव व चिकित्सा अधीक्षक की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । यह जानकारी परिवर्तन संस्था के मीडिया प्रभारी व पूर्व महामन्त्री कानपुर बार एसोसिएशन अनूप कुमार द्विवेदी ने दी उन्होने बताया कि यहां पर ठंडे व स्वच्छ पानी की बहुत आवश्यकता थी। अस्पताल प्रशासन की मांग पर परिवर्तन संस्था द्वारा यह वाटर कूलर स्थापित कराया गया है और अस्पताल द्वारा भविष्य में जनहित हेतु यदि अन्य किन्ही चीजों की आयशयकता होगी तो संस्था उसमें पूर्ण सहयोग करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से अस्पताल प्रसाशन की ओर से डॉ०ए.के. सिंह एवं हॉस्पिटल मैनेजर डॉ फैसल नफीस के साथ परिवर्तन संस्था से सन्दीप जैन, गगन गुप्ता, फ़ैज़ खालिद, पम्मी महमूद, राजेश श्रीवास्तव व आशीष मौजूद रहे।
Senior Reporter-Kamal Mishra


















