Advertisement

7 मई को विकलांग व गरीब व्यक्तियों का होगा,सामूहिक विवाह |

सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण शिविर का किया ,आयोजन|

कानपुर| विकलांग एसोसिएशन ने आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया| शिविर में 28 आवेदन प्राप्त हुये| विकलांग व गरीब व्यक्तियों का सामूहिक विवाह 7 मई को आयोजित किया जायेगा। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की ,विकलांग लड़की से स्वस्थ लड़के द्वारा विवाह करने पर सरकार से पुरस्कार के रूप में 20 हजार, शारीरिक रूप से स्वस्थ लड़की विकलांग लड़के से विवाह करेंगी तो, उन्हें 15 हजार व दोनो के विकलांग होने पर 35 हजार रूपये सरकारी सहायता दिलायी जायेगी। विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया की, गरीब व अनाथ विकलांग लड़कियों के विवाह के लिये एसोसिएशन ने घर बसाओ – पुण्य कमाओ, कन्यादान योजना शुरू की है। ऐसे व्यक्तियों को कन्यादान योजना में शामिल किया जायेगा, जिनके पुत्री नहीं है, और वो कन्यादान करने के इच्छुक हों। इसके लिए उन्हें लिखित अनुरोध करना होगा। वीरेन्द्र कुमार ने कहा की विकलांग व्यक्तियों के विवाह में बहुत समस्या आ रही हैं। विकलांग लड़कियों के विवाह के लिये आवेदन नाम मात्र ही आते हैं | जबकी विकलांग लड़को के आवेदन अधिक आते हैं। विकलांग व्यक्तियों का विवाह न हो पाने के कारण वो मानसिक विक्षिप्त हो जाते हैं। शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, राहुल कुमार, आनन्द तिवारी, बंगाली शर्मा, दिनेश यादव, गुड्डी दीक्षित, शिवदेवी सिंह चौहान, राम कुमार गुप्ता आदि शामिल थे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh