बीते दिनों मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पत्रकार वार्ता के दौरान अखिलेश यादव और पत्रकारों के बीच कुछ तीखी नोकझोंक हो गई थी। इस पूरी घटना में कुछ पत्रकार चोटिल हो गए थे। तो वही पत्रकारों का आरोप था कि, सवाल पूछने पर अखिलेश यादव अपना आपा खो बैठे। जिसके बाद उनके अंगरक्षको ने पत्रकारों से बदसलूकी करी। बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा लिखे गए मुकदमों के खिलाफ आज समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान की अध्यक्षता में फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर हाथो और पैरों में बेड़ियां बांधकर सैकड़ों समाजवादियों ने मौन व्रत रखकर सरकार कि, नीतियों और पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। वहीं इस धरना प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई ,सीसामऊ विधायक इरफान सोलंकी, और सैकड़ो समाजवादी मौजूद रहे।
समाजवादियों ने मौन व्रत रख,सरकार की नीतियों और पुलिस के खिलाफ किया,धरना प्रदर्शन।


















