आम आदमी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की आर्यनगर विधानसभा इकाई द्वारा देश में पेट्रोल, डीजल, बिजली तथा एलपीजी गैस की अंधाधुंध बढ़ रही कीमतों के खिलाफ गांधी प्रतिमा फूलबाग पर एक जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें भारी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने अंधाधुंध महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत दिलाने के लिए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की
तथा घंटा घड़ियाल बजाकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम संयोजक आर्य नगर विधानसभा अध्यक्ष राहुल मल्होत्रा ने कहा की देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी गैस, बिजली के बिल तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम जिस तरह से लगातार बढ़ रहे हैं आज आम आदमी का परिवार चलाना दुष्कर हो गया है लोगों को घरेलू खर्चे चलाने में तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खाद्य तेल आज ₹160 के पार पहुंच गया है पेट्रोल ₹100 के पास पहुंच गया है बिजली के बिलों में अंधाधुंध बढ़ोतरी हो रही है साथ ही बिजली के बिलों में फिक्स चार्ज मीटर रेंट जैसी कई अनावश्यक वसूली करके देश तथा प्रदेश की जनता का शोषण किया जा रहा है केन्द्र की मोदी तथा प्र्रदेश की योगी सरकार को जनता को इन सभी मुसीबतों से तुरंत राहत दिलाने के लिए कदम उठाना चाहिए। पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण आज हर चीज में महंगाई का असर दिखने लगा है जिससे देश का व्यापार तथा व्यापारी दोनों प्रभावित हुए हैं। प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष जीतू वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनय अवस्थी के अलावा विनीत मिश्रा प्रथम सेठ मनीष कठेरिया, राजीव श्रीवास्तव, शिवम् साहू, ऋषि पुरवार आदि शामिल रहे।
Editor In Chief-Naresh Singh


















