Advertisement

भाजपा समर्थक संघ के राष्ट्रीय महासचिव का हुआ,भव्य स्वागत।

भाजपा समर्थक संघ के राष्ट्रीय महासचिव अकील अहमद खान का भव्य स्वागत तलाक महल में हजारों मुस्लिम और हिंदू जनमानस ने उनकी सच्ची समाज सेवा देखकर किया।अकील अहमद खान ने आक्रामक समाज सेवा के दम पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के हदयांश बनने की खुशी में तलवार भेंट कर आम जनमानस ने उनका सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का विषय था। अकील अहमद खान ने सपा बसपा का माफिया व भूमाफिया उधोग द्वारा नेस्तनाबूत कर दिया। जिस प्रकार से गुंडे बदमाश और माफियाओं का साम्राज्य था। वह किसी से छुपा नहीं है। लेकिन अकील अहमद खान ने अपनी जान की परवाह न करते हुए। ऐसे माफियाओं से योगी सरकार में मुक्ति दिलाने का काम किया है। कानपुर शहर को भयमुक्त किया है। गुंडे बदमाश माफियाओं को चुन चुन कर जेल भेज रहा है और गंभीर धारा में मुकदमें हो रहे हैं। योगी सरकार में बड़े-बड़े माफिया अतीक अहमद, विकास दुबे ,मुख्तार अंसारी जैसे अपराधियों को कुचला दिया और संगीन धाराओं में उन्हें जेल भेज गया। अकील अहमद खान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उन्हें बताएं वह तत्काल आकर उस अधिकारी के ऊपर कठोर कार्यवाही करवाएंगे। क्योंकि मुख्यमंत्री का जनता से वादा है स्वच्छ प्रशासन व भयमुक्त समाज सबका साथ सबका विकास। तथा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष फरहान वसीम ने भाजपा समर्थक संघ में 200 कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता ली। अजीज अंसारी को कानपुर नगर का महासचिव नियुक्त किया गया। अजीज अंसारी द्वारा भी भाजपा समर्थक संघ में 200 कार्यकर्ता  के साथ सदस्यता ली। मुख्य रूप से उपस्थित अकील अहमद खान, शाहनवाज खान, गुफरान चांद, जुनैद रजा, जीशान अली, मोहम्मद खालिद, शाहनवाज बॉस, आमिर एंकर, डॉली भार्गव ,लखन आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh