Advertisement

खिलाड़ियों को मोमेंटो और नगद पुरस्कार देकर,किया सम्मानित।

कानपुर।दर्शनपुरवा स्थित सेंट्रल पार्क में दर्शनपुरवा क्रिकेट महोत्सव 2021 में वरुण जायसवाल ,धर्मेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमो ने भाग लिया जिसका फाइनल मैच में आज प्रारम्भ हुआ।जीती हुई टीम को और एमएलए ग्रुप के चेयरमैन मुरारी लाल अग्रवाल व सुरेश अवस्थी और साथ में पूर्व नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह ने जीते हुए खिलाड़ियों को मोमेंटो और नगद पुरुष्कार देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन बढ़ाया तो वही मुरारी लाल अग्रवाल ने सफाई कर्मियों भी सम्मान किया। इस दौरान संजय सिंह ने जीती हुई और हारी हुई टीमो को शुभकामनाएं दी।और जो टीम हारी हुई थी उसको और मेहनत करने को कहा ताकि अगली बार आपकी टीम इस मैच में जीते। वही सुरेश अवस्थी ने कहा कि मैं कार्यक्रम आयोजक को धन्यवाद देता हूं कि जो वो टूर्नामेंट खिलवाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाते है। क्योंकि आज के समय तो कोई इतना ध्यान नही देता सब तो  अपने में ब्यस्त रहते है। कोई नेतागिरी में परेशान तो कोई किसी में ब्यस्त है। कार्यक्रम आयोजक वरुण जायसवाल ने मैच में आये हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में संजय सिंह, अजय शुक्ला, हिमांशु सिंह, यश गुप्ता, बाबू जायसवाल, नीरज तिवारी, विकाश श्रीवास्तव, सुमित चौहान, दिनेश सिंह,कपिल शुक्ला, दिलीप सोनकर आदि लोंग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh