पूंजीपतियों की सरकार जायेगी ,
गरीबों की सरकार आयेगी।
कानपुर। बढ़ती मंहगाई, बढ़ते पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस के दामों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दर्ज फर्जी मुकदमे के विरोध में सपा के वरिष्ठ महासचिव अवधेश जायसवाल (टिल्लू) के संयोजन सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने साईकिल यात्रा आयोजन भाग लिया ,यह यात्रा कानपुर के विभिन्न मोहल्लों से बिरहाना रोड, सिरकी मोहाल, कमला टावर, फीलखाना, घसियारी मंडी, हरबंस मोहाल, हूलागंज भूसाटोली, तेलियाना, गणेश मंदिर, नयागंज होते हुए वापस दालमंडी में इसका समापन हुआ ,इस साईकिल यात्रा में आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर दर्ज मुकदमे के विरोध में खुद को बेड़ियों से बांधकर साइकिल चलाकर अपना विरोध दर्ज किया।

राजू शर्मा
संवाददाता
UP Tv7
सच की तह तक,


















