Advertisement

पर्वोत्सव निर्णय पत्रिका के सप्तम पुष्प का लोकार्पण, बिरहाना रोड स्थित तिवारी बैंक्वेट में किया गया,संपन्न।

आज दिनाक 14/03/2021 दिन रविवार को श्री जीण माता मंगल संस्कार सेवा समिति द्वारा प्रकाशित पर्वोत्सव निर्णय पत्रिका के सप्तम पुष्प का लोकापर्ण, बिरहाना रोड स्थिति तिवारी बैंक्वेट में सम्पन्न किया गया । पत्रिका का लोकार्पण नगर के सुप्रसाद्धि शिक्षाविद एवं साहित्यकार डा हरिभाऊ खाण्डेकर एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री धीरज अग्रवाल जी ने किया । समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षाविद डा0 हरिभाऊ खाण्डेकर जी ने कहा कि समिति द्वारा प्रकाशित पंचाग पत्रिका हिन्दू समाज को सनातन धर्म से जोड़ने का सराहनीय प्रयास है । पंचांग में प्रकाशित हिन्दू पर्व के विषय में समाज को सही जानकारी हिन्दी भाषा में प्राप्त होती है । हिन्दी भाषा समाज में सुगमतापूर्वक पढ़ी जाती है। समिति द्वारा प्रकाशित पंचांग ने समाज में विश्वसनीयता के जिस शिखर को विगत 6 वर्षों में प्राप्त किया है निश्चित रूप से यह आचार्य पं0 धीरज शर्मा के भागीरथ प्रयासों का फल है

वरिष्ठ अधिवक्ता श्री  अग्रवाल जी ने समिति को पंचांग प्रकाशन एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए हर  सहयोग देने का आश्वासन दिया । समिति के महामंत्री पं० धीरज शर्मा ने मुख्य अतिको समिति की गतिविधियों से परिचित कराते हुए बताया कि समिति द्वारा श्री जीण माता जी के भव्य मन्दिर का निर्माण समिति द्वारा इसी वर्ष प्रारम्भ किया जायेगा । समारोह के मध्य में समिति के संरक्षक पं0 महेन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा मुख्य अतिथि डा0 खाण्डेकर जी को कीर्तिश्री सारस्वत सम्मान से विभूषित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से प्रख्यात वास्तु शास्त्री कु0 नव्या कौशिक, संरक्षक पं० राधेश्याम जी गौड़, पं0 मुरारी लाल गौड़, विशाल अग्रवाल,  कीर्ति शर्मा, कमल शर्मा, एवं समिति के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।

धन्यवाद ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh