Advertisement

ध्वनि फाउंडेशन की कार्यकारिणी का हुआ,विस्तार।

ध्वनि फाउंडेशन की मासिक बैठक नौबस्ता स्थित संस्था कार्यालय में सम्पन्न हुई।इस मौके पर संस्था अध्यक्ष एड०समीर शुक्ला ने बताया कि ध्वनि फाउंडेशन सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहती है। संस्था के माध्यम से समाज हित मे सदैव सक्रिय रहने वाले सदस्यों को ध्वनि फाउंडेशन ने सदैव वरीयता दी है।इसी क्रम में नीलेश तिवारी को संस्था उपाध्यक्ष, वैभव अग्रवाल को संस्था व्यवस्थापक एवं अंकुर शर्मा को प्रचार मंत्री का पदभार सौंपा गया है। ध्वनि फाउंडेशन की मासिक बैठक में अधिवक्ता राहुल गुप्ता एवं सलोनी कुशवाहा ने संस्था की वार्षिक सदस्यता ग्रहण करी है। बैठक में प्रमुख रूप से संस्था मीडिया प्रभारी अतुल शुक्ला,आकाश मिश्रा, सोनू पाण्डेय,शशांक द्विवेदी,पवन श्रीवास्तव,अजय शर्मा,एड०मिंटू द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh