Advertisement

वक़्त के यज़ीद वसीम रिज़वी पर लगे,रासुका।

कानपुर काज़ी ए शहर कानपुर हाफ़िज़ कारी मोहम्मद नदीम के नेतृत्व में आज लाटुश रोड़ चौराहे पर प्रदर्शन कर वसीम रिज़वी पर तुरंत रासूका लगाए जाने की मांग की। हाफ़िज़ कारी मोहम्मद नदीम ने कहा कि वसीम रिज़वी ने कुरआन ए मुकद्दस की 26 आयतों को डिलीट किये जाने की मांग को सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर दुनिया भर में कुरान पर आस्था रखने वाली उम्मत ए मोहम्मदियां के लोगों के जज्बात को मजरूह किया है मोमिन कुरआन की मजमत के लिए अपने जान व माल की कुर्बानी देने से भी पीछे हटने वाला नही। एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने कहा कि मुल्क हिन्दुस्तान के अमन पसंद माहौल को खराब करने के उद्देश्य से वक्त के यज़ीद वसीम रिज़वी ने यह याचिका दायर की ,आज भारत के कोने कोने में प्रदर्शन हो रहे हैं सरकार को चाहिए कि ऐसे नफरत को बढ़ावा देने वाले वसीम रिज़वी को तुरंत गिरफ्तार कर देश के मुसलमानों के हवाले कर दे। प्रदर्शन मे हाफ़िज़ आदिल अजहरी, फैज़ बेग,शहाब आलम, सैय्यद जीशान अली, फैसल मंसूरी, मोहम्मद तौफीक, दिलशाद, आमिर जावेद, आदि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh