Advertisement

कचहरी मे हृदय रोग के उपचार व सावधानियों पर हुआ,व्याख्यान|

अत्यधिक काम का बोझ, अनियमित खानपान व दिनचर्या के चलते अधिवक्ताओ में हृदय रोग के उपचार व सावधानियों पर सोमवार को कानपुर बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक़्ताओ व मेडिकल ऑफिसर के मध्य एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया । उक्त आयोजन में मुख्य वक्ता के तौर पर हृदयरोग संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ०आर०के० वर्मा रहे । उन्होंने हृदय रोग के उपचार व सावधानियों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, सुबह की सैर व नियमित व्यायाम, योगासन, प्राणायाम व संयमित खान पान सिर्फ़ हृदय रोग ही नही वरन प्रत्येक रोग से हमारे शरीर कि रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है । व निरोगी काया प्रदान करता है । कार्यक्रम की अध्यक्षता बलजीत यादव ने व संचालन महामंत्री राकेश तिवारी ने की । इस अवसर पर उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से बार उपाध्यक्ष अजय शर्मा ,संयुक्त मंत्री आशीष धीमान, यशु शुक्ला, मयुर सैनी, कोषाध्यक्ष धीरज शुक्ला ,सुरेंद्र प्रताप बाजपेई ,भानु प्रताप द्विवेदी,काली शंकर मिश्रा, योगेंद्र अवस्थी ,धीरज अवस्थी आदि सैकङो अधिवक़्ता गण मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh