Advertisement

बाबा आत्माराम समिति द्वारा,रेल बाजार मैदान में,सामूहिक विवाह 25 जोड़ों के साथ संपन्न किया गया|

कानपुर महानगर, आज थाना रेल बाजार के मैदान में ” बाबा आत्माराम सेवा समिति (पंजी) के द्वारा सर जाता सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़ों का आयोजन किया गया,
विवाह समारोह बाबा श्याम पुरी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,
मंच पर सभी जोड़ों का विधिवत रूप से जयमाला कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया, एवं आचार्यों द्वारा सभी जोड़ों का विधिवत रूप से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया,
यह कार्यक्रम लगभग 8 वर्षों से चला आ रहा है, इस कार्यक्रम 2 तारीख से लेकर 15 तारीख के बीच रुद्राभिषेक व शिव महापुराण कथा के साथ-साथ सामूहिक विवाह का कार्य किया जा रहा है,
श्री बाबा श्याम पुरी महाराज ने कहा कि हमारा संकल्प है, महादेव जी की कृपा होगी शादी का सिलसिला लगातार संख्याओं की बढ़ोतरी होती रहेगी, और यह शादी रजिस्ट्रेशन करा कर परिवार की जांच करवा कर संपन्न कराई जाती है, विदाई के वक्त जो कमेटी के द्वारा सेवा उपलब्ध होती है, उसको जोड़ों में उपहार के रूप में भेंट किया जाता है, जिससे कि हमारे परिवार और हमारे क्षेत्र की गरिमा हमेशा संस्कार में बढ़ती रहे।
वैवाहिक कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित बाबा श्याम पुरी महाराज, रवि शंकर अग्रवाल, राजेश सिंह ,विष्णु कुमार राठौर, दीपक कसेरा, ध्रुव कुमार श्रीवास्तव ,डॉ कुलदीप, अनिल कुमार कसेरा, भावना गुप्ता, सर्वेश कुमार, सोनू कसेरा, विजय कुमार, हेमराज वर्मा, आर्यन सिंह ,आदि लोग उपस्थित थे|

राजू शर्मा
संवाददाता
UP Tv7
सच की तह तक,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh