मोहन गेस्ट हाउस न्यू शिवली रोड में हिन्दू सम्मलेन व मातृ शक्ति सम्मलेन समारोह किया गया। मुख्य वक्ता दीपक ठाकुर ने बताया कि हिन्दू एकता को एक करने के लिए इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य था, व शहर की प्रतिष्ठित 51 महिलाओं का मातृ शक्ति से सम्मान किया गया। जिन्होंने विभिन्न-विभिन्न क्षेत्रों में समाज में अपना योगदान दिया हैं। जिसमें प्रमुख रूप से राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर व पूर्व राज्य मंत्री गीता निषाद का भी स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि रजत श्री फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविन्द सिंह ने सभी आयी हुई मातृ शक्ति महिलाओ का धन्यवाद किया। मुख्य वक्ता दीपक ठाकुर ने बताया कि, यह आयोजन प्रतिवर्ष कराया जाता है। जिससे हिन्दू राष्ट्र का निर्माण व् हिन्दू एकता बनी रहे। वही पूनम कपूर ने एक सामाजिक कुप्रथा दहेज़ प्रथा पर कहा की आज की नारी इस कुप्रथा के खिलाफ उठ खड़ी हुई है, और दहेज़ के भेडियों को मुँह तोड़ जवाब देना आने लगा है। आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में काफी तरक्की कर रही हैं। कार्यक्रम संचालक मृदुला सिंह चौहान ने बताया की, सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से किरण तिवारी, मिथलेश गुप्ता, दीप्ति सिंह एड., रंजीता पाठक, सौम्या चौहान, डॉ. प्रियंका सिंह, अनीता चतुर्वेदी, गीता कमल, आरती त्रिपाठी, प्रिय चक, सीमा तिवारी, कनक लता, रीता कंचन, सुमन सिंह, प्रीती पाण्डेय, उषा अरोरा, अंजना मिश्रा, कीर्ति कोस्टा को सम्मानित किया गया।
Editor-In-Chief:- Naresh Singh


















