Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी विकलांग उत्पीड़न के विरोध में,पुलिस अधीक्षक अपराध को सौंपेगी ज्ञापन|

कानपुर| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक आज शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क में विकलांग उत्पीड़न के विरोध में पुलिस अधीक्षक अपराध को 17 मार्च को ज्ञापन देकर उत्पीड़न से मुक्त कराने व दिव्यांगजन अधिनियम 2016 को सभी थानो में लागू करने की मांग की जायेगी। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की, पुलिस प्रशासन की तरफ से विकलांगजनो को उत्पीड़न से मुक्त कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अपराध को नोडल अधिकारी नामित किया गया है | थानों में विकलांगजनो की सुनवाई नहीं हो रही है। आज की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, जिला महासचिव आनन्द तिवारी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा शिव देवी सिंह चौहान, बंगाली शर्मा आदि शामिल थे।

Editor-In-Chief:- Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh