Advertisement

हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने,पुलिस के ख़िलाफ़ की जमकर नारेबाज़ी।

कल्याणपुर थाने में उस समय हंगामा शुरू हो गया जब थाने की पुलिस हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री अमित सिंह सेंगर को एक विवेचना के सिलसिले में उनके घर से हिरासत में ले लिया ,और थाने ले आई। जिसके बाद हिन्दू युवा वाहिनी के सैकड़ो कार्यकर्ता थाने पहुच कर हंगामा करने लगे।जिसके चलते कल्याणपुर सीओ समेत कई थानों की फोर्स मौके पर  पहुंच गई। वही हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यक्रताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की ।बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले एक एफआईआर दर्ज हुई थी जिसकी विवेचना में हिन्दू युवा वाहिनी के मंत्री का नाम आया है जिसको लेकर पुलिस ने अमित सिंह को हिरासत में लिया है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh