नारी सम्मान संस्था की निदेशक विजयलक्ष्मी द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी का एक वृहद आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार शुक्ला पीसीसी सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पी एस बाजपेई उपाध्यक्ष राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस व शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सैमुअल लकी सिंह व अनुराग सिंह चौहान महासचिव शहर कांग्रेस कमेटी ने महिलाओं के सशक्तिकरण व महिलाओं के स्वावलंबन पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, सृष्टि निर्माण से लेकर वर्तमान समय तक महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता, फिर भी महिला उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं, वर्तमान सरकार महिलाओं के अधिकार छीन रही है, उसके लिए महिलाओं को अपनी शक्ति को एकत्रित करके सरकार को दिखाना होगा, कि महिलाओं के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती, विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि राजकुमार शुक्ला ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि ,उनकी हर समस्याओं पर उनके साथ खड़ा रहूंगा, और हर संभव मदद करूंगा गोष्ठी में प्रमुख रूप से मेहरबानो रजनी दीपमाला ,सावित्री, आरती ,पूजा बाजपेयी, शशि कला, रूपा, रन्नो ,अशोका देवी ,बीना ,ज्योति, मीनाक्षी, मालती, पूजा ,रीना ,रंजना ,एवं सुशीला आदि महिलाएं अपने समूह के साथ उपस्थित रही।
महिला सशक्तिकरण पर विचार गोष्ठी का किया,आयोजन|


















