Advertisement

कार्यशाला का किया आयोजन

डा. वीरेन्द्र स्वरुप इंस्टीट्यूट आॅफ प्रोफेशनल स्टडीज किदवई नगर कानपुर शिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित संस्थान है। यहां पर सक्षम, सर्वोत्कृष्ट एवं शैक्षिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने वाली शिक्षिकाओं को प्रशिक्षित किया जाता है। चूंकि बी.एड. रोजगारोन्मुखी व्यावसायिक कोर्स है। अतः प्रतिवर्ष हमारे संस्थान द्वारा 50 प्रतिशत से अधिक छात्राओं को विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थानों में प्लैसमेन्ट कराने हेतु अथक प्रयास किया जाता रहा है। इसी कड़ी में मेगा कैम्पस ड्राइव का आयोजन प्राचार्या डा. पूनम मदान के मार्गदर्शन में किया गया। यह भी विदित हो कि प्लेसमेन्ट सेल का सत्र 2019 से छात्र कल्याण समिति के रूप में रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिसके अध्यक्ष आशीष यादव व सचिव शिप्रा मिश्रा हैं। इस समिति का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके कैरियर से संबंधित जानकारी प्रदान करना तथा छात्राओं की स्वयं के कौशलों का विकास कर नियुक्ति प्रदान करवाने में सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ छात्राओं के लिए रोजगार मेलों का आयोजन व संचालन कर संस्था को समृद्ध और सुदृढ़ बनाने के लिए छात्राओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने का प्रयास करना भी है। कार्यक्रम में डा. अरुणा बाजपेयी, डा. अनीता शर्मा, डा. सीमा मिश्रा, प्रो. पूनम गुप्ता, प्रो. सरला मध्यान, प्रो. आशा अवस्थी, डा. संदीप त्रिपाठी, अनिरुद्ध यादव, प्रतिमा तिवारी, ऊषा मिश्रा, दीपिका, ज्योति सेंगर, नाजिश खान एवं सुधांशु सचान ने व्यवस्थापन कार्य को प्रभावी ढंग से किया।

Editor In Chief-Naresh Singh

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh