Advertisement

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकेडमी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के ४०० प्रकाश पर्व पर किया,सिक्के का विमोचन|

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकेडमी द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400 वे प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर श्री गुरु तेग बहादुर जी की स्मृति में एक चांदी के सिक्के का विमोचन आज उत्तर प्रदेश पंजाबी एकेडमी की स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में किया गया। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकेडमी की सदस्य सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा विक्की ने बताया कि इस सिक्के को समाज के सभी प्रमुख लोगों को उत्तर प्रदेश पंजाबी अकेडमी की तरफ से निशुल्क में दिया जाएगा, जल्दी उत्तर प्रदेश पंजाबी अकेडमी के सभी सदस्य मिलकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सिक्का भेंट करेंगे। विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरदार इकबाल सिंह उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पंजाबी अकेडमी, सरदार नीतू सिंह गोरखपुर, सरदार जसविंदर सिंह जौनपुर ,सत्यवीर सिंह ,राजू लखनऊ, प्रमुख रूप से उपस्थित हुए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh