दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज कानपुर में शिक्षा शास्त्र विभाग द्वारा: राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं मूल्य परक शिक्षा -विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विषय परिवर्तन डॉ स्वाति सक्सेना ने किया।विशिष्ट वक्ता डॉ स्नेह लता पाठक, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार ने मूल्य शिक्षा के विषय में कहा शिक्षा की बजाय उस विद्या पर बल दिया जाए जो मानव को श्रेष्ठ मानव बनाए, जो दया सहयोग, सहिष्णुता, परोपकार, संवेदनशीलता से युक्त हो और राष्ट्र के लिए उत्तम नागरिक तैयार करें ।विशिष्ट वक्ता डॉ निशा अग्रवाल प्राचार्या एसएन सेन पीजी कॉलेज ने नई शिक्षा नीति के प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला की राष्ट्रीय शिक्षा नीति मूल्यपरक होने के साथ विभिन्न विषयों की समावेशी शिक्षा आज के दौर में महत्वपूर्ण है जो जीविकोपार्जन के साथ-साथ मानव का निर्माण कर सकें। प्राचार्या र्डॉ साधना सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया |डॉ निवेदिता टंडन, डॉ सुमन सिंह, डॉ मधुलिका हितकारी, डॉ पप्पी मिश्रा ,डॉ दीपाली सक्सेना, डॉ स्नेह पांडे, डॉ जेपी गुप्ता ने कार्यक्रम में सहभागिता की धन्यवाद ज्ञापन डॉ शशि रानी अवस्थी ने दिया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020,शिक्षा के साथ स्वरोजगार युक्त|


















